
देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। रतन टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में हुआ था। वह भारत के एक जाने माने बिजनेसमैन थे, जिन्होंने मुंबई में टाटा ग्रुप को लीड किया। वे भारत के सबसे सफल और सम्मानित उद्योगपतियों में से एक थे। उन्होंने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर में डिग्री हासिल की और 1961 में टाटा ग्रुप में शामिल हुए।
मुंबई पुलिस में साउथ रीजन के अतिरिक्त आयुक्त अभिनव देशमुख ने बताया, ‘रतन टाटा के पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए NCPA में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक रखा जाएगा…। सारी पुलिस व्यवस्था की गई है…।’