
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2023 बैच के 19 प्रशिक्षु अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें विभिन्न जिलों में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया है। ये अधिकारी अब सहायक कलेक्टर से प्रोन्नत होकर अपने-अपने जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाएंगे।
तबादले की सूची के अनुसार—
- इशिता किशोर को बरेली में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
- स्मृति मिश्रा को बिजनौर,
- स्वाति शर्मा को आगरा,
- शिशिर कुमार सिंह को अलीगढ़,
- वैशाली को कन्नौज,
- गुंजिता अग्रवाल को बाराबंकी,
- नितिन सिंह को वाराणसी,
- अनुभव सिंह को कानपुर नगर,
- श्री साई आश्रित शाखमुरी को बदायूं,
- नारायण भाटिया को हरदोई,
- महेंद्र सिंह को मिर्जापुर,
- चलुवराजु आर को लखीमपुर खीरी,
- काव्या सी. को इटावा,
- दीपक सिंघनवाल को गाजियाबाद,
- साहिल कुमार को लखनऊ,
- रिंकू सिंग राही को शाहजहांपुर,
- भारती मीणा को प्रयागराज,
- प्रतीक्षा सिंह को अंबेडकर नगर,
- तथा धामिनी एम दास को सीतापुर का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
वहीं इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, जिससे प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा और युवा नेतृत्व की भागीदारी बढ़ेगी। सूत्रों के अनुसार सभी अधिकारियों को शीघ्र ही अपने-अपने कार्यस्थलों पर योगदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
