
बस्ती। थानाध्यक्ष मुण्डेरवा द्वारिका प्रसाद चौधरी मय हमराहियान के द्वारा नाबालिग (06 वर्ष) से दुष्कर्म कारित करने वाले अभियुक्त विकास यादव पुत्र लक्ष्मण यादव ग्राम जगदीशपुर गोदमवा मोड थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती को थाना क्षेत्रान्तर्गत त्रिमुर्ति तिराहे से शनिवार रात में समय 23.45 बजे गिरफ्तार किया गया। बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
इस सम्बन्ध में शनिवार को ही वादी के तहरीरी सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 185/2024 धारा 65(2) बीएनएस व 5m/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मुण्डेरवा उ0नि0 द्वारिका प्रसाद चौधरी, उ0नि0 दयानाथराम, उ0नि0 जावेद खान, हे0का0 रामानन्द तिवारी, का0 कमोद कुशवाहा, का0 अखिलेश यादव, म0का0 प्रियंका विश्वकर्मा शामिल रहे।