
रेलवे ने प्रयागराज में श्रद्धालुओं के उमड़े रेला को लेकर परिचालन के मद्देनजर कई ट्रेनों को कानपुर सेंट्रल के रास्ते लखनऊ के लिए डायवर्ट किया है। प्रयागराज की ओर जाने व उधर से आने वाली अलग-अलग कई ट्रेनें 17 व 18 फरवरी को बदले मार्ग से चलेंगी।
इन ट्रेंनों के बदले रूट
रेलवे जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार
लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी-गोरखपुर के रास्ते सोमवार को चलेगी।
इसी तरह लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बलिया भी बीना -वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी -कानपुर सेंट्रल -लखनऊ -जौनपुर -वाराणसी के रास्ते चलेगी।
सीमांचल एक्सप्रेस 17 फरवरी को कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी -गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
दिल्ली-अलीपुरद्वार जंक्शन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस भी कानपुर सेंट्रल -लखनऊ -बाराबंकी -गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
बाड़मेर- गुवाहाटी एक्सप्रेस भी 17 फरवरी को कानपुर सेंट्रल -लखनऊ -बाराबंकी -गोरखपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनल- अयोध्या कैंट ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी -कानपुर सेंट्रल -लखनऊ -अयोध्या कैंट के रास्ते सोमवार को जाएगी।
वहीं, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल गोरखपुर -बाराबंकी -लखनऊ -कानपुर सेंट्रल -वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी -बीना -इटारसी के रास्ते 17 को जाएगी।
बलिया लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन भी वाराणसी -जौनपुर -लखनऊ -कानपुर सेंट्रल -वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी -बीना के रास्ते 17 को चलेगी।
अयोध्या कैंट लोकमान्य तिलक टर्मिनल तुलसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 17 को अयोध्या कैंट -लखनऊ -कानपुर सेंट्रल -उरई-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के रास्ते चलाई जाएगी।
इसी तरह लोकमान्य तिलक टर्मिनल गोरखपुर को इटारसी -बीना -वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी -कानपुर सेंट्रल -लखनऊ -बाराबंकी -गोरखपुर के रास्ते सोमवार को चलाया जाएगा।
लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बलिया बीना -वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-कानपुर सेंट्रल -लखनऊ -जौनपुर -वाराणसी के रास्ते जाएगी।
आनंद विहार टर्मिनल जोगबनी 18 को भी कानपुर सेंट्रल -लखनऊ-बाराबंकी -गोरखपुर के रास्ते जाएगी।
18 को दिल्ली अलीपुरद्वार जंक्शन कानपुर सेंट्रल -लखनऊ -बाराबंकी -गोरखपुर और गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनल गोरखपुर -बाराबंकी -लखनऊ -कानपुर सेंट्रल -वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी -बीना -इटारसी, बलिया लोकमान्य तिलक टर्मिनल वाराणसी -जौनपुर -लखनऊ -कानपुर सेंट्रल -वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बिना के रास्ते चलाई जाएगी।