
नई दिल्ली। दिल्ली के आर्मी कैंट में एक महिला ने पति के साथ दुनिया छोड़ने के लिए आत्महत्या कर ली। महिला यहां अकेली थी और जैसे ही उसे खबर मिली कि उसके पति ने आत्महत्या कर ली है, वैसे ही उसने भी फांसी लगाकर अपना जीवन खत्म कर लिया। लेफ्टिनेंट कर्नल आगरा में थे, जहां उन्होंने आत्महत्या की। इसके बाद उनकी कैप्टन पत्नी ने भी दिल्ली के आर्मी कैंट में गेस्ट हाउस में पंखे से लटक कर जान दे दी।
आगरा में मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में तैनात कैप्टन रेणु तंवर मंगलवार को गरुड़ शरत ऑफिसर्स मेस में फांसी पर लटकी पाई गईं। कमरे से मिले नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
पति की खुदकुशी के बाद पत्नी ने भी मौत को गले लगा लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि पति-पत्नी दोनों सेना में बड़े पदों पर तैनात थे। ऐसे में दोनों के साथ सुसाइड करने की वजह क्या हो सकती है।
पति के साथ विदाई की ख्वाहिश
बुधवार को दिल्ली पुलिस को महिला के आत्महत्या करने की जानकारी मिली। जांच करने पर पता चला कि कुछ घंटे पहले ही उसके पति (दीनदयाल दीप, जो भारतीय वायु सेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात थे) ने भी आगरा में आत्महत्या कर ली थी। अब पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला था। सुसाइड नोट पर महिला ने लिखा था कि पति के साथ ही उसकी विदाई हो। लेफ्टीनेंट पति ने 14–15 की रात ने खुदकुशी की थी, जिसके बाद 15 तारीख को रेनू तंवर ने आर्मी कैंट के गेस्ट हाउस में पंखे से लटक कर खुदकुशी की है और कमरे में एक सुसाइड नोट छोड़ा था कि उनके पति के साथ ही उनकी भी विदाई की जाए।
अधिकारी ने बताया कि तंवर राजस्थान की रहने वाली थीं और दीप बिहार के रहने वाले थे। दोनों रिश्ते में थे और 2022 में उनकी शादी हुई थी।