
रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल।
नजीबाबाद। महाकाल भक्त मंडल के संस्थापक अभिनव अग्रवाल एडवोकेट के आवास पर भगवान शिव की अनन्य भक्त महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती मनाई गई। महाकाल भक्त मंडल के सदस्यों ने महारानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई एक न्यायप्रिय व धर्मनिष्ठ शासिका थीं। उन्होंने अपनी प्रजा को अपनी संतान से भी ज्यादा प्यार किया। उन्होंने सोमनाथ व काशी विश्वनाथ जैसे प्रसिद्ध मंदिरों के पुनर्निर्माण में योगदान दिया। उन्होंने पूरे भारत राष्ट्र में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अभियान चलाया।
देश का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां उन्होने मंदिर, प्रवचन कक्ष, अन्नक्षेत्र, विद्यालय या व्यायाम शाला की स्थापना न की हो। जिसके लिए उन्हें पुण्यश्लोक की उपाधि दी गई। अहिल्याबाई होल्कर, जब न्याय के लिए दरबार लगाती थीं, तो अपने हाथ में एक शिवलिंग रखती थीं। उनका मानना था कि भगवान शिव न्याय कर रहे हैं और वह केवल एक माध्यम हैं।
इस अवसर पर सौरभ कुमार, अभिनव अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, अमित चौहान, आदित्य अग्रवाल, सागर कुमार, देवेंद्र प्रजापति, आकाश भटनागर, ऋषभ आदि मौजूद रहे।