
बस्ती। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत नगर पंचायत बनकटी के चंद्र नगर मथौली वार्ड संख्या 11 राजेंद्र प्रसाद कथरूवा आदर्श विद्या मंदिर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अभियान का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द पाल ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण भी किया। पौधे रोपकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर विवेकानन्द शुक्ल, पूर्व प्रधान परमात्मा यादव, सभासद सुभाष मौर्य दिनेश चंद चौधरी, विनोद यादव साधु शरण कनौजिया सियाराम शर्मा अतुल पाल श्री प्रकाश पाल शक्ति पाल दीपक पाल जयप्रकाश श्रीवास्तव अंश पाल विजय कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।