
बस्ती। सावन माह में बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था दिन-ब-दिन गहराती जा रही है। अयोध्या से बस्ती स्थित प्राचीन भदेश्वर नाथ मंदिर तक पैदल यात्रा कर जलाभिषेक करने की परंपरा हर वर्ष और भी भव्य स्वरूप लेती जा रही है। गेरुआ वस्त्र धारण किए, काँवर कंधे पर लटकाए, लाखों काँवरिया भक्तों का कारवां बस्ती पहुँच रहा है।
नगर में काँवरियों की सेवा और स्वागत के लिए सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह सेवा शिविर और भण्डारे का आयोजन किया जा रहे हैं।
इसी कड़ी में अवध सांस्कृतिक संस्थान द्वारा बुधवार को डारी डीहा स्थित स्थानीय होटल के सामने
विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य का लाभ प्राप्त किया
संयोजक राजेश यादव ने बताया कि, “भोले बाबा की कृपा से इस स्थान पर भण्डारे का आयोजन कर रहे हैं। यह आयोजन सेवा, श्रद्धा और जन सहभागिता से निरंतर चलता आ रहा है।” इस मौक़े पर जयप्रकाश आशुतोष, अजय चौधरी विशाल शर्मा अमरेश पांडे, पवन चौधरी लालमन यादव, राज पति मिश्रा आशुतोष, संतोष यादव राजकुमार यादव मौजूद रहे