रिपोर्ट : के.के. मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। गंगा देवी कपिल देव तिवारी पी.जी. कॉलेज, भुजैनी, संत कबीर नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल इकाई एवं स्वामी विवेकानंद इकाई के संयुक्त तत्वावधान में “साइबर क्राइम सुरक्षा” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, साइबर अपराध शाखा संत कबीर नगर के प्रवेश कुमार मद्धेशिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन कर किया। स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए श्री मद्धेशिया ने साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों पर प्रकाश डाला और सतर्कता को इसका प्रमुख हथियार बताया।
विशिष्ट अतिथि, साइबर अपराध शाखा संत कबीर नगर की सुश्री अमृता सिंह ने विशेष रूप से बालिकाओं को संबोधित करते हुए साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए और सतर्कता के साथ इनसे निपटने के व्यावहारिक सुझाव दिए।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में, जब अधिकांश लोग अपने सभी कार्यों के लिए डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग कर रहे हैं, अपराधी भी नए-नए तरीकों से अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में साइबर सुरक्षा नियमों का अनुपालन अनिवार्य हो जाता है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंगनाथ तिवारी ने कहा कि साइबर सुरक्षा के लिए कोई निश्चित उपाय नहीं है। केवल जागरूकता और बहुस्तरीय सुरक्षा अपनाकर ही हम सुरक्षित रह सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य नियंता हरिशंकर शुक्ल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक व गणमान्य व्यक्ति आनंद शुक्ला, अरशद खान, दुर्गेश शुक्ला, संजय पाल, प्रमोद यादव, इंजीनियर आकाश चौहान, डॉ. विनीत गौड़, डॉ. के.एम. लाल, दीपक विश्वास, विनीता प्रजापति, शशि चौधरी, तुफैल अहमद, इंजीनियर जाफर आलम, अम्बरीष मिश्र, रणजीत सिंह, अतुल कृष्ण मिश्रा, सूर्यसेन मिश्रा, दुर्गेश चौरसिया एवं संदीप आर्य उपस्थित रहे।
