
•महिलाओं को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता: उपाध्यक्ष चारू चौधरी
बस्ती। मा. उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग श्रीमती चारू चौधरी एवं मा. राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती एकता सिंह ने संयुक्त रूप से सर्किट हाउस में जनसुनवाई किया। इस दौरान उन्होने जिले भर से आयी महिलाओं की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, परिवारिक विवाद, सम्पति संबंधी विवाद एवं उत्पीड़न के मामलें प्रमुख रहे। उन्होने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी शिकायत के निस्तारण में कोताही व देरी बर्दाश्त नही की जायेंगी। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं की शिकायत को गम्भीरता से लेकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक महिला शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील व्यवहार करें। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी मामले में समझौते या मध्यस्थता की स्थिति में कानून के अनुरूप कार्यवाही की जाय ताकि भविष्य में महिलाओं को किसी प्रकार की प्रताड़ना का सामना न करना पड़ें। उन्होने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं को जागरूक करने, आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे है।
उन्होने कहा कि महिलाए किसी प्रकार की परेशानी में महिला हेल्पलाईन नम्बर 181 पर सम्पर्क कर सकती है, जहॉ तत्काल कानूनी परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। इस अवसर पर पुष्पा पत्नी परविन्द कुमार ग्राम भैंसा पाण्डेय थाना मुण्डेरवा, उर्मिला ग्राम कोठवा भरतपुर थाना नगर, रेहाना पत्नी करीमउल्लाह नगरपंचायत बभनान, शॉहजहा पत्नी अमीरूद्दीन ग्राम उदयपुरकला थाना परसरामपुर, गीता जयसवार पत्नी रामजी ग्राम मझौआकला प्रथम थाना रूधौली, शीतल भरद्वाज पत्नी त्रिलोकी ग्राम पिपरा गौतम थाना नगर, अनीता देवी पत्नी राजू ग्राम बहुआडाबर थाना गौर, पूर्णिमा द्विवेदी पुत्री प्रमोद ग्राम कोठिला थाना सोनहा, मनीषा पत्नी राजेन्द्र निषाद ग्राम रायपारा थाना कप्तानगंज, पुष्पा मिश्रा पत्नी हरिशंकर ग्राम परासडीह थाना गौर, शिवांगी त्रिपाठी पत्नी अतुल त्रिपाठी ग्राम मुडवरा चिन्ता थाना वाल्टरगंज, सावित्री सोनी पत्नी प्रदीप सोनी ग्राम सिकन्दपुर थाना परसरामपुर, आरती पत्नी लल्लन विश्वकर्मा ग्राम सोनहटीबुजुर्ग थाना पुरानी बस्ती तथा सुनीता पत्नी पिन्टू ग्राम जगदीशपुर थाना मुण्डेवा जनपद बस्ती की फरियादी की समस्याओं को सुना।
महिला जनसुनवाई में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस स्वर्णिमा सिंह, महिला थानाध्यक्ष शालिनी सिंह, एसएचओ मंजू सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, संरक्षण अधिकारी बीना सिंह, वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार सिंह, रमा यादव, शकुन्तला देवी, प्रतिभा श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।