
•बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार – डॉ अमरेंद्र पाण्डेय
के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं 313 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के पूर्व प्रत्याशी डॉ अमरेंद्र पाण्डेय ने देशवासियों को भैया दूज पर्व की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भईया दूज एक ऐसा पर्व है जो भाई के प्रति बहन के स्नेह को अभिव्यक्त करता है एवं बहनें अपने भाई की खुशहाली के लिए कामना करती हैं।
उन्होंने इस पर्व की विस्तार से जानकारी देते हुए पौराणिक कथाओं का भी उल्लेख किया,उन्होंने बताया कि हमारे हिन्दू धर्म में हर पर्व एवं त्यौहार किसी न किसी देवी देवता अवश्य जुड़ा हुआ होता है ऐसा ही भईया दूज का पर्व भी देवी देवता से ही जुड़ा हुआ है।
डॉ अमरेंद्र पाण्डेय ने एक कथा का उल्लेख करते हुए बताया कि भैया दूज की एक कथा भगवान यम और उनकी बहन यमुना से संबंधित है। इस कथा के अनुसार यमराज की बहन यमुना अपने भाई को बार-बार अपने घर आकर भोजन करने के लिए आमंत्रित करती थी लेकिन यमराज व्यस्तता के कारण नहीं आ पाते थे, एक बार जब वे कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर अचानक यमुना के घर पहुंचे तो यमुना ने बहुत खुशी मन की साथ उनका स्वागत किया, आरती की, तिलक लगाया और तरह तरह के मिष्ठान खिलाए। यमराज अपनी बहन के इस स्नेह से बहुत प्रसन्न हुए और वरदान दिया कि इस दिन जो भाई अपने बहन के घर आकर भोजन करेगा और तिलक करवाएगा उसे यमराज का भय नहीं होगा, इसी कारण भईया दूज को यम द्वितीया भी कहते हैं।
दूसरी कथा बताते हुए के एस पाण्डेय पब्लिक एकेडमी हरिहरपुर-संत कबीर नगर के प्रबंधक डॉ अमरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि नरकासुर का वध करने के बाद भगवान श्री कृष्ण अपनी बहन सुभद्रा से मिलने गए थे। सुभद्रा ने उनका आरती, तिलक और फूलों से भव्य स्वागत किया था।इस प्रेम पूर्ण मिलन की परम्परा को ही भैया दूज कहते हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के व्यस्तताओं के बारे में बताते हुए कांग्रेसी नेता डॉ अमरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि पार्टी द्वारा उनको गोपालगंज,पश्चिम चंपारण और सिवान जैसे जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।इन जिलों की विधानसभा क्षेत्रों में अपने कार्यकर्ताओं के साथ करीब 15-20 दिन प्रवास पर रहेंगे और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाएंगे।