गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा आज कई पूजा विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा। ये विशेष ट्रेनें त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही हैं।
रेलवे के अनुसार, पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र से विभिन्न स्टेशनों से निम्नलिखित विशेष गाड़ियाँ संचालित होंगी—
पूजा स्पेशल ट्रेन संचालन विवरण
| ट्रेन संख्या | नाम | प्रस्थान स्टेशन | समय | मुख्य पड़ाव |
|---|---|---|---|---|
| 05131 | गोरखपुर-बहराइच | गोरखपुर | 05:25 AM | आनंदनगर, बढ़नी, गोंडा |
| 04182 | लालकुआँ-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. | लालकुआँ | 12:20 PM | इज्जतनगर, बरेली सिटी, कासगंज, मथुरा जं. |
| 03132 | गोरखपुर-सियालदह | गोरखपुर | 01:00 PM | सीवान, छपरा, पटना |
| 05064 | मऊ-कोलकाता | मऊ | 01:30 PM | भटनी, सीवान, छपरा |
| 01080 | गोरखपुर-सीएसएमटी (मुंबई) | गोरखपुर | 02:30 PM | कानपुर सेंट्रल, झांसी |
| 05132 | बहराइच-गोरखपुर | बहराइच | 02:30 PM | गोंडा, बढ़नी, आनंदनगर |
| 05005 | बढ़नी-अमृतसर | बढ़नी | 03:10 PM | गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद |
| 01416 | गोरखपुर-पुणे | गोरखपुर | 05:30 PM | कानपुर सेंट्रल, झांसी |
| 03216 | थावे-पटना | थावे | 06:25 PM | मसरख, खैरा |
| 01432 | गाजीपुर सिटी-पुणे | गाजीपुर सिटी | 10:40 PM | जौनपुर, झांसी |
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का समय और उपलब्ध सीटों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन से प्राप्त कर लें।
