बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के देईडीहा बुर्जुग निवासी फार्मासिस्ट विवेक कुमार पुत्र मुन्शीराम ने जिला चिकित्सालय बस्ती के प्रमुख अधीक्षक को पत्र देकर कहा है कि कुछ लोग उसकी छवि धूमिल करने का सुनियोजित षड़यंत्र कर रहे हैं।
पत्र में फार्मासिस्ट विवेक कुमार ने कहा है कि जिला चिकित्सालय बस्ती में प्रशिक्षण के दौरान एक व्यक्ति द्वारा उनका फोटो खीच लिया गया था। रंजिशन उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी छवि धूमिल किया जा रहा है। यह पूरी तरह से झूठ और षड़यंत्र है। विवेक कुमार ने दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने का आग्रह किया है।
