बस्ती। सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले पद यात्रा अभियान कार्यक्रम को लेकर कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक सभागार में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक कप्तानगंज सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने की। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के दुबौला से जलेबीगंज तक पद यात्रा निकाली जाएगी, जिसके उपरांत मुसहा चौराहा यज्ञ स्थल पर भव्य जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। पद यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह रैली का स्वागत किया जाएगा।
बैठक में कार्यक्रम संयोजक प्रत्यूष विक्रम सिंह तथा सहसंयोजक अखंड प्रताप सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता उमाशंकर पटवा, राजेश कमलापुरी, दिग्विजय सिंह राणा, गंगेश सिंह, वरुण पांडे, लवकुश शुक्ला, गवर्नमेंट त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह सिंकू, मोहन मोदनवाल, गजेंद्र त्रिपाठी, प्रबल मालानी, मनोज पाठक, राजेश नारायण, मुश्तक अहमद, प्रमोद उर्फ गिल्लम चौधरी, विनोद चौधरी, सुनील पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया संयोजक राधेश्याम कमलापुरी ने दी।
