👉 समीक्षा बैठक में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
👉 मा0 सदस्या श्रीमती जनक नंदिनी जी उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आगनवाड़ी केन्द्र नाथनगर पर बच्चों का अन्न प्राशन एवं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई।
👉 मा0 सदस्या महिला आयोग द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नाथनगर का किया गया निरीक्षण।
के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। मा0 सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी जी द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टिगत जनपद संत कबीर नगर में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु महिला जनसुनवाई एवं विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया।
मा0 सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा धनघटा तहसील सभागार में महिला जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई के दौरान कुल 27 मामले आए जिसमें 05 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया गया, शेष 22 मामलों को उप जिलाधिकारी धनघटा एवं संबंधित विभाग को अग्रसारित किया गया।
मा0 सदस्या द्वारा एक-एक प्रकरण पर सम्बंधित अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारी से किये गये कार्यवाही आदि के बारे जानकारी प्राप्त करते हुए त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए।




मा0 सदस्या महिला आयोग द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नाथनगर का निरीक्षण किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कुल 80 बच्चे नामांकित पाए गए। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं पठन-पाठन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की जानकारी/निरीक्षण करते हुए आवश्य दिशा-निर्देश दिये।

मा0 सदस्या महिला आयोग की अध्यक्षता में विकास खण्ड हैसर बाजार के उमरिया बाजार में जन जागरूकता चौपाल भी लगाया गया जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विभाग की योजनाओं के बारे में बताया गया।


मा0 श्रीमती जनक नदिंनी द्वारा उपस्थित ग्रामीण महिलाओं से सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं अन्य सेवाओं को उन तक पहुचने के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य शिक्षा सहित आमजनमानस के हित में विभिन्न लाभार्थीपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही जिसका लाभ बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद को मिल रहा है।
जनसुनवाई कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी डॉ0 सुनील कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी पौली श्वेता वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी हैसर कृष्ण कुमार दुबे , खंड विकास अधिकारी नाथनगर, खंड शिक्षा अधिकारी हैसर बाजार, खंड शिक्षा अधिकारी नाथनगर, प्रभारी निरीक्षक धनघटा, महिला थाना प्रभारी पूनम मौर्य, केंद्र प्रशासक ऋतुका दुबे, डी एम सी मोनिका शुक्ला, सहायक लेखाकार आशीष वर्मा, जेंडर स्पेलिस्ट अमन गौड़, नरेंद्र सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
