-फरवरी में सबसे ज्यादा विवाह मुहूर्त- पंडित देवश्य मिश्र
बस्ती। नए साल में वैवाहिक और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त की भरमार रहेगी। 15 जनवरी के बाद से ही शहनाई गूंजने लगेंगी। इस साल कुल 69 शुभ मुहूर्त रहेंगे। फरवरी माह में सबसे अधिक 15 दिन विवाह के लिए मुहूर्त है। साथ ही मार्च से सितंबर माह के बीच चार ग्रहण भी पड़ेंगे। पांच साल बाद 14 जनवरी को मकर संक्रांति पड़ेगी।
पंडित देवश्य मिश्र ने बताया कि 15 जनवरी के बाद से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। इस माह 28 जनवरी तक 10 शुभ मुहूर्त हैं। फरवरी में सर्वाधिक 15 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे। मार्च माह में होलास्टक और खरमास लगने के बाद 13 अप्रैल तक मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। अप्रैल, मई और जून तक खूब शहनाई बजेंगी। इसके बाद चार माह के लिए भगवान विष्णु विश्राम के लिए चले जाएंगे। इसके बाद 18 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के साथ शहनाई की गूंज शुरू हो जाएगी।
नववर्ष में चार ग्रहण लगेंगे, इनमें दो सूर्य और दो चंद्रग्रहण होंगे। ग्रहण लगने की शुरुआत मार्च से होगी। 14 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में नजर नहीं आएगा। साल का दूसरा ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में नहीं दिखेगा। तीसरा पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जो 7-8 सितंबर को होगा, यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसके साथ ही सितंबर में ही साल का आखिरी ग्रहण होगा। 21-22 सितंबर को आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा।
इस वर्ष के शुभ मुहूर्त
जनवरी-16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26, 28
फरवरी-2, 3, 4, 7, 8, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 22, 23, 25, 26
मार्च– 1, 2, 3, 6
अप्रैल– 14, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 29, 30
मई– 1, 5, 6, 7, 8, 13, 15, 17, 18, 19, 24, 28
जून-1, 2, 4, 7, 8, 9
