रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल।
नजीबाबाद। नगर के एक मोहल्ला स्थित गीता भवन मंदिर में एक माह से निरंतर चल रही माघ महात्म्य गौ कथा का समापन आज विधिवत हवन एवं पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ। पूर्णाहुति के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए आहुतियाँ अर्पित कीं।

समापन अवसर के पश्चात मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सहभोज का आनंद लिया।

कथावाचक पंडित भोला शंकर शास्त्री जी ने बताया कि आज माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन शुक्र उदय एवं शुभ पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है।
उन्होंने बताया कि धर्मशास्त्रों के अनुसार प्रत्येक पूर्णिमा महत्वपूर्ण होती है, किंतु माघी पूर्णिमा अत्यंत विशिष्ट मानी गई है। इस दिन स्नान, ध्यान एवं दान से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है तथा मोक्ष मार्ग प्रशस्त होता है। जप, हवन एवं पुण्य कर्मों से अनंत फल की प्राप्ति होती है और नवग्रह दोष का शमन होता है।
मान्यता है कि माघ पूर्णिमा की रात्रि चंद्रमा की अमृतमयी किरणें जल में विशेष तत्वों का संचार करती हैं, जो कष्ट निवारक एवं आरोग्यदायक होती हैं।
इस अवसर पर पंडित हर्षवर्धन बूटी, राकेश गर्ग एडवोकेट, सुनील महाजन, डॉ. जौहर, जितेंद्र पोपली, अमित ग्रोवर, कृष्णा शर्मा, शुभम ग्रोवर, जनक राज, नीरा भारद्वाज, राखी, रजनी, नीलम हांडा, लक्ष्मी, सृष्टि, प्रिया, नंदनी, किरण, सुनैना, कर्ण प्रिया, कन्नू, अंजलि, पीहु, दर्शिका, अंशु, पूर्वी, रिद्धि, शालू, भाग्या, कनकधारा, सोनिया, राधा, अपार भारद्वाज, मोहित, शिवम, कन्हैया लाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
