बिजनौर। बिजनौर में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है, जहां एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर की उसी के तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार महिला ने पूछताछ में बताया कि आरोपी उसे लगातार प्रताड़ित करता था और उसकी नौ साल की बेटी पर भी गलत नजर रखता था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।
नगीना देहात थाना क्षेत्र के जुलाहापुर गांव के जंगल में 28 अप्रैल को अनुज (25) पुत्र विनय का शव मिला था। उसके सिर में गोली लगी हुई थी। इस मामले में मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने शोभा और उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और जांच शुरू की थी।
पुलिस पूछताछ में शोभा ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में किरतपुर थाना क्षेत्र के भनेड़ा गांव निवासी सत्येंद्र से हुई थी और उसकी नौ साल की एक बेटी है। पति से मतभेद होने के कारण वह 2023 से उससे अलग रह रही थी। वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात अनुज से हुई और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे
00
