
Oplus_131072
बस्ती। थाना वाल्टरगंज पुलिस टीम द्वारा घर के अन्दर से चोरी करने से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
थाना वाल्टरगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 228/2024 धारा- 305(क), 317(2) बी.एन.एस. से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अबुतरब पुत्र जाकिर हुसैन निवासी देवजिरी कालोनी सेंधवा थाना सेंधवा शहर जनपद बड़वानी मध्य प्रदेश को महादेवा घाट से मंगलवार को करीब ढाई बजे गिरफ्तारी का कारण बताते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। जिसकी उम्र लगभग 34 साल बताई गई है। 2700 रूपया नकद माल मुकदमाती बरामदगी बताई गई।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मकबूल आलम, का0 संदीप कुमार सिंह, का0 सलमान शाह शामिल रहे।