
अफजलगढ (बिजनौर)। प्रखर मराठीवादी प्रख्यात कार्टूनिस्ट एवं शिव सेना के संस्थापक बालासाहेब केशव ठाकरे का जन्मोत्सव सादगी एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शिव सेना (यूबीटी) के जिलाध्यक्ष चौ.संजय राणा के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने कादराबाद स्थित निरीक्षण भवन में एकत्र होकर बालासाहेब के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प माल्यार्पण कर सादर पूर्वक नमन कर जन्मोत्सव मनाया।


इस अवसर पर शिव सेना प्रदेश महासचिव रविन्द्र संघर्षी, मण्डल प्रमुख एडवोकेट आर.के.आर्य, जिला प्रमुख चौ.संजय राणा, युवा सेवा जिला प्रमुख विकास त्यागी,ब्लाॅक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, बृजमोहन सिंह, रामपाल सिंह , डा.नागेन्द्र सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, मनवीर सिंह यादव, महेन्द्र सिंह सिरोही, मुकेश सिंह, आयुष त्यागी,मोहित प्रजापति,लक्ष्मीकांत शर्मा, आदेश त्यागी,आशु कुमार, सतीश कुमार, दीपक गुलियाद, देवी दयाल,पंकज शर्मा एवं रविन्द्र सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
गौरतलब है कि बालासाहेब ठाकरे का जन्म 23 जनवरी 1926 को महाराष्ट्र राज्य के पुणे में हुआ था। हिन्दू समर्थक नीति के प्रमुख पक्षधर होने के साथ-साथ महाराष्ट्र राजनीति के महानायक थे। उनके कार्टून भारत ही नहीं अपितु जापानी दैनिक समाचार-पत्र असाही शिंबुन, द न्यूयार्क टाइम्स आदि विश्वस्तरीय समाचार-पत्रों में प्रकाशित होते थे। वह स्वयं भी मराठी भाषा में मार्मिक नामक एक साप्ताहिक पत्रिका के संपादक भी थे। अपनी राजनैतिक शक्ति के बल पर बाॅम्बे का नाम बदलकर देवी मुंबा के नाम पर मुंबई कराने का श्रेय बालासाहेब को जाता है। इनके द्वारा लिखित द मूर्स लास्ट साई नाम पुस्तक को भारत सरकार द्वारा प्रतिबन्धित किया गया। श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या के विवादित ढाँचे को नष्ट करने के आरोप को इन्होंने दृढ़तापूर्वक स्वीकार किया था।