
Oplus_0
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के बहवा कलानी गांव में रविवार की सुबह हुए विवाद में गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया। राम सूरत 59 पुत्र राम मिलन तिवारी ने 2 वर्ष पहले गांव में एक व्यक्ति से जमीन बैनामा लिया था। सुबह उसी खेत में धान की रोपाई के लेवा लगवा रहे थे कि मौके पर उक्त गांव निवासी लालमनि 60 पुत्र राम अजोर मौके पर पहुंच कर विरोध करने लगे और दोनो पक्षों में वाद विवाद शुरू गया। आक्रोशित हुए लालमन ने राम सूरत पर फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया और सूचना पुलिस को दी गयी।
इधर स्वजन घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचे जहां जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ट्रामा सेंटर दर्शन नगर के लिए रेफर कर दिया गया। थाना अध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि दो पक्षों के बीच में कुछ वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था जिसमें सुबह खेत जोतने को मना करने से उठे विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायर कर दिया घटना की छानबीन की जा रही है जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्यवाही की जाएगी।