
Dowry News headline in Newspaper
बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र में एक दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है पुलिस को तहरीर मिली है। राजाराम पुत्र झिनकान निवासी पेड़रिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पुत्री सीमा की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अचकवापुर निवासी अनुराग पुत्र परशुराम से हुई थी।
परिजनों ने हैसियत मुताबिक दान दहेज के रूप में 4 लाख नगद, मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी दिया। बाद में एक भैंस भी दहेज स्वरूप दिया और जब सीमा अपने ससुराल गई तो सासु निरंजना देवी और ननद स्वाति यादव प्रताड़ना करने लगी। कम दहेज को लेकर पति अनुराग,ससुर परशुराम,सासु निरंजना देवी और ननद स्वाति यादव आए दिन उसे प्रताड़ित करने लगे। जबकि करीब एक वर्ष पूर्व सीमा ने एक पुत्री को जन्म दिया।
इसके बाद उसे ससुराल वालों ने और प्रताड़ना देना शुरू कर दिया। जबकि 13 फरवरी को चारों आरोपितों ने उसकी लड़की को मारा-पीटा और जान-माल की धमकी भी दे डाली सूचना पर वह भी लड़की के ससुराल गया तो लोगों ने उन्हें भी अपशब्द और जान माल की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया है कि तहरीर मिली है आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।