
के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। गुरुवार को गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पी.जी. कॉलेज, भुजैनी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल एवं स्वामी विवेकानंद इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।


रैली के पश्चात आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ० संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के प्रतीक के रूप में इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ० रंगनाथ तिवारी ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता विविधता एवं मजबूती का जीवन्त प्रतीक है हर घर तिरंगा एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक आंदोलन है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर विनीत कुमार गौड़ ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा सम्मान और प्रतीकात्मकता को समझने और बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करता है।
वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता श्री दुर्गेश शुक्ला ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के अंदर देशभक्ति की गहरी भावना जगाना और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में बेहतर समय विकसित करना है।
इंजीनियर आकाश चौहान ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक ही नहीं बल्कि हमारे सामूहिक गौरव और एकता का एक गहरा प्रतिनिधित्व करता है। कार्यक्रम का संचालन मुख्य नियंता हरिशंकर शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक आनंद शुक्ला, अरशद खान, तुफैल अहमद, संजय पाल, डॉक्टर के एम लाल, दीपक विश्वास, विनीता प्रजापति, शशि चौधरी, इंजीनियर जाफर आलम, रणजीत सिंह, अतुल कृष्ण मिश्रा, सूर्यसेन मिश्रा, दुर्गेश चौरसिया, संदीप आर्य एवं समस्त स्वयंसेवी उपस्थित रहे।