सुल्तानपुर। शहर के क्षत्रिय भवन में विश्व हिंदू परिषद की नागेंद्र सिंह प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख विहिप काशी प्रांत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंचासीन पदाधिकारियों की ओर से दीप प्रज्वलन करके बैठक की शुरुआत हुई। संचालन कर रहे सच्चिदानंद कसौधन जिला मंत्री ने मंचासीन पदाधिकारियों का पट्टिका पहनाकर स्वागत करने के उपरांत विगत कार्यक्रम की समीक्षा की।
सोहन लाल मौर्य विभाग मंत्री विहिप द्वारा आगामी छमाही कार्ययोजना की बनाई गई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉक्टर निशा सिंह जिलाध्यक्ष विहिप ने सभी आगामी कार्यक्रम मार्च माह में प्रखंड बैठक श्री रामजन्मोत्सव कार्यक्रम, दुर्गावाहिनी मातृशक्ति प्रशिक्षण, बजरंग दल प्रशिक्षण ,परिषद शिक्षा वर्ग की भूमिका बनाई इसके साथ साथ धर्म प्रसार, समरसता, मठ मंदिर , बजरंग दल का काम नवजवानों में बड़े इसकी विस्तृत चर्चा की। विकाश जिला संगठन मंत्री ने सभी को सफल कार्यक्रम बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
तत्पश्चात महाकुंभ अभियान में सहयोग करने के लिए सभी प्रखंड के पदाधिकारियों पट्टिका व चित्र भेंट करके सम्मानित किया। गया अंत में विभाग मंत्री की ओर से कार्यकर्ता नियोजन नवीन दायित्व की घोषणा की गई। इसमें डॉक्टर प्रकाश तिवारी जिला धर्म प्रसार प्रमुख विहिप, राम मूर्ति विश्वकर्मा जिला समरसता प्रमुख,गुरु प्रसाद पांडेय व चित्रसेन सिंह, श्रीकांत अग्रहरि,अनुराग उपाध्याय को जिला कार्यसमिति सदस्य,दिनेश सिंह जिला विशेष संपर्क प्रमुख व उत्कर्ष सिंह जिला सह समरसता प्रमुख प्रमोद सिंह को प्रखंड अध्यक्ष विहिप अखंड नगर इत्यादि की हुई।
यहां पर रमेश दुबे प्रांत सह मठ मंदिर प्रमुख विहिप, राजेश्वर सिंह ,संतोष सिंह राज, दिनेश चंद्र शास्त्री, आरती पटवा , दिवाकर सिंह रघुवंशी, संतोष पांडेय, राजेश सिंह जिला उपाध्यक्ष , डा शरद बर्मा सहमंत्री, प्रशांत यादव, नरेंद्र जयसवाल, अजय मोदनवाल, आकृति अग्रहरि, आलोक आर्या नगर अध्यक्ष, पंकज पाठक नगर मंत्री विहिप,विशाल अग्रहरि संयोजक, बृजेश उपाध्याय उपाध्यक्ष, प्रतिभा बरनवाल संयोजिका, विपिन सिंह, अंश सिंह, देवानंद पांडेय, नीरज अग्रहरि, अनमोल अग्रहरि, राकेश सिंह पीपी, देवेश सिंह आदर्श पांडेय, राजेश यादव, मुरारी तिवारी सहित सभी प्रखंडों अध्यक्ष सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अनुरुद्ध कुमार चौरसिया ने दी।
