बस्ती। जनपद बस्ती के थाना कप्तानगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष कप्तानगंज के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार थाना कप्तानगंज पर पंजीकृत इस मुकदमे में धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त शिवपाल कुमार पुत्र ठाकुर प्रसाद, निवासी ग्राम करचोलिया, थाना कप्तानगंज, उम्र लगभग 25 वर्ष को 14 दिसंबर 2025 को तड़के करीब 2:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप है। मामले की जांच विधिक प्रक्रिया के तहत जारी है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रविंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल दयाशंकर, एवं कांस्टेबल पंकज सिंह शामिल रहे।
कप्तानगंज पुलिस का कहना है कि महिलाओं और नाबालिगों से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
