
•नीतियों से जोड़ने का कार्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से जारी- नीलम यादव
बस्ती। रविवार को आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा की अध्यक्षता में मड़वानगर स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क के निकट आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. वर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष एवं बस्ती की संगठन प्रभारी नीलम यादव ने कहा कि प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर “हर घर संपर्क अभियान” चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम जनता को पार्टी की नीतियों एवं जनकेंद्रित राजनीति से जोड़ना है।
विशिष्ट अतिथि बौद्ध प्रांत के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल तथा जिला प्रभारी संत कबीर नगर हरेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के विचारों, योजनाओं और कार्यक्रमों से जोड़ें।
बैठक में प्रमुख रूप से चन्द्रभान कन्नौजिया, डॉ. राग सजन सूर्यवंशी, संजय कुमार चंद्रवंशी, उमेश कुमार शर्मा, मिथलेश भारती, प्रर्मिला वर्मा, वीरेन्द्र कुमार, गुलाब, सुनीता देवी, प्रमोद कुमार, सुशीला देवी, निरंजना देवी, मंजू देवी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।