
केके मिश्रा संवाददाता।
बस्ती। अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया है कि 2026 हेतु पद्म पुरस्कारों अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण, और पद्म श्री के लिए किन्ही महानुभाव/महानुभावों का नाम प्रस्तावित किया जाना है, जिसके लिए आनलाईन आवेदन की व्यवस्था है।
उन्होने बताया कि उक्त उपाधियों के लिए किन्ही महानुभाव/महानुभावों का नाम प्रस्तावित करना चाहें तो उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के संबंध में साइटेशन दो प्रतियों में निर्धारित प्रपत्र पर 25 मई तक उपलब्ध करायें।
उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया है कि आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कराते हुए उनके कार्यालय को भी अवगत करायें।