
नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र बीते सप्ताह से चल रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद दूसरी बार संसद का चल रहा है। संसद के इस शीतकालीन सत्र में लोकसभा के अंदर कुछ बदलाव भी दिखाई दे रहा है।ये बदलाव लोकसभा के लिए सिटिंग व्यवस्था में दिखा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा में नई बैठने की व्यवस्था को लेकर नाखुश हैं। इस नई व्यवस्था के तहत फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद को दूसरे पंक्ति में स्थानांतरित कर दिया गया है। कांग्रेस से इस बात को लेकर अखिलेश नाराज़ हैं क्योंकि कांग्रेस ने उन्हें इस बदलाव के बारे में पूर्व सूचना नहीं दी थी।
बता दें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव ने नई सिटिंग व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सांसद अवधेश प्रसाद को पीछे की पंक्ति में भेजे जाने पर आपत्ति जताई है। पहले अवधेश प्रसाद, नेता विपक्ष राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक ही पंक्ति में बैठते थे, लेकिन अब अवधेश प्रसाद को दूसरी पंक्ति में जगह दी गयी है।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने सीटों के इस बदलाव के बारे में अखिलेश यादव को पहले कोई सूचना नहीं दी,इससे अखिलेश यादव नाराज हो गए हैं। अखिलेश यादव की नाराजगी इस बात से है कि सिटिंग व्यवस्था में बदलाव करने से पहले उन्हें जरूर विश्वास में लिया जाना चाहिए था। इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस प्रमुख विपक्षी दल है और उसे अपने सहयोगी दलों को सीटें आवंटित करनी होती है।
सूत्रों के मुताबिक सरकार ने सपा की अगली पंक्ति में बैठने की संख्या दो से घटाकर एक कर दी है,इसका मतलब है कि सिर्फ अखिलेश यादव ही आगे बैठेंगे।इस मुद्दे को सरकार के सामने नहीं उठाने से अखिलेश यादव कांग्रेस से नाराज हो गए हैं।इस मुद्दे पर कांग्रेस से नाराज अखिलेश यादव ने इसे सरकार के सामने नहीं उठाया है।सपा सांसद आज सदन प्रारंभ होते ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए।डिंपल यादव ने यह मामला स्पीकर के समक्ष उठाया है और आग्रह किया है कि उन्हें आगे की पंक्ति में एक और सीट दी जाए। डिंपल ने स्पीकर पर विश्वास जताया कि वे उनकी बात सुनेंगे।