
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भूमि खरीद घोटाले में रॉबर्ट वाड्रा का बचाव करने के लिए राहुल गांधी की तीखी आलोचना की। डॉ त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता एक दूसरे के भ्रष्टाचार को बचाने के लिए खड़े हो गए हैं।
कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार की विदेश नीति पर प्रश्न खड़े किए जाने पर डॉ त्रिवेदी नेकहा कि अमेरिका ने टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित किया है, यहभारत सरकार की कूटनीतिक दक्षता की सफलता है। साथ ही, डॉ त्रिवेदी ने संसद के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर इंडी गठबंधन में चल रही।खींचतान को लेकर अपेक्षा जताई कि विपक्ष इस सत्र का प्रभावी सदुपयोग करेगा।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत की राजनीति के चिरयुवा नेता राहुल गांधी ने देश के “सबसे मेहनतकश और बेबस किसान” रॉबर्ट वाड्रा के ऊपर चल रही विधिक कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी कुंठा व्यक्त की है। जमानत पर बाहर राहुल गांधी अपने जीजा जी की भ्रष्टाचार से बनाई हुई अमानत को बचाने के लिए खड़े हो गए हैं।
दूसरी ओर, राहुल गांधी की बहन और रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी प्रियंका। गांधी ने भी कांग्रेस के दूसरे नेता के बेटे के ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का बचाव किया है। अर्थात, भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी। कांग्रेस के सभी परिवारों के प्रथम सदस्य एक दूसरे के भ्रष्टाचार को बचाने के लिए साथ खड़े हो गए हैं। इससे कांग्रेस की राजनीति का आधार आज जनता के सामने स्पष्ट हो गया है।
भाई राहुल लोकसभा में, माता सोनिया राज्यसभा में और बहन प्रियंका लोकसभा में और पूरी जमीन जीजा रॉबर्ट वाड्रा के कब्जे में। कांग्रेस का ध्येय है कि राजनीतिक जमीन हो या न हो, पर किसानोंकी जमीन उनके पास होनी चाहिए। राजनैतिक ताकत हो या न हो,लेकिन भ्रष्टाचार के धन की ताकत उनके पास होनी चाहिए और इसके लिए क्यों न भारत के समाज को क्षेत्रवार, भाषावार या जातिवार में बांटा जा सके।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस का मानना है की परिवार की सारी सत्ता और ताकत हो जाए पूरी,
इसलिए समाज में हर मुद्दे पर बंटवारा करना जरूरहै। राहुल गांधी को यह बताना होगा है कि अगर यह पारिवारिक मामलाथा, तो वो इस पर राजनीतिक आरोप क्यों लगा रहे हैं? राहुलगांधी द्वारा किया गया ट्वीट एक व्यक्ति के रूप में किया गया है, यानेता प्रतिपक्ष के पद का दुरुपयोग करते हुए अपने जीजा कोबचाने के लिए किया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहलगाम हमले पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस द्वारा भारत सरकार की आलोचना की गयी,”।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के साथ यह समस्या है कि उन्हें हर श्रेष्ठ चीज में नकारात्मकता देखनी होती है।भारत की बड़ी कूटनीतिक दक्षता का ही यह परिणाम है कि अमेरिका ने पहलगाम हमला करने वाले “टीआरएफ” को आतंकवादी संगठन घोषित किया है और आज चीन ने भी पहलगाम आतंकी हमले की आलोचना की है। आश्चर्य की बात यह है कि जो सबसे ज्यादा विदेश घूमते हैं, उन्हें विदेश नीति की बिल्कुल समझ नहीं है। भारत की विदेश नीति को सर्कस कहने वालों को अपने दिमाग की सर्किट चेक करवाने की आवश्यकता है।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अभी संसद सत्र शुरू होने में दो दिन शेष हैं, अभी पूर्व संध्या है और उसी में इंडी गठबंधन के अंदर तकरार और बिखराव स्पष्ट दिखाई दे रहा है। आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अब इंडी गठबंधन का। हिस्सा नहीं है। भारतीय जनता पार्टी यह अपेक्षा करती है कि विपक्ष द्वारा संसद के इस सत्र का एक सकारात्मक और प्रभावी उपयोग किया जाएगा। संसद सत्र की पूर्व संध्या पर इंडी गठबंधन में चल रही तकरार पर यह पंक्तियां सटीक बैठती हैं।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जब रात है इतनी मतवाली, तो सुबह का आलम क्या होगा, यह देखने पर पता चलेगा, जब संसद का सत्र शुरु होगा।
000