
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पंचायत नगर में ऑपरेशन सिन्दूर की स्मृति में तिरंगा झंडा स्थापित किया गया। टाटा मोटर्स के सहयोग से अमर बलिदानी राजा उदय प्रताप नारायण सिंह की मूर्ति स्थल के पुनरुद्धार कार्य का लोकार्पण भी किया गया।
कार्यक्रम से पहले श्री दुर्गा मंदिर परिसर से नगर तिराहे तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गगन गुंजा दिया। शहीद उदय प्रताप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि यहां स्थापित तिरंगा झंडा ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता को सदैव याद दिलाता रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और सेना के पराक्रम को देश का गौरव बताया तथा टाटा मोटर्स के संस्थापक अखिलेश दूबे का आर्थिक सहयोग के लिए आभार जताया।
विशिष्ट अतिथि अखिलेश दूबे और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.के. यादव ने कहा कि देशहित में हर नागरिक को योगदान देना चाहिए। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि नगर देश की पहली नगर पंचायत है, जहां ऑपरेशन सिन्दूर की स्मृति में तिरंगा झंडा स्थापित किया गया है।
कार्यक्रम में सूबेदार मेजर चंद्रशेखर शुक्ल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय भान सिंह, अमरेश पांडेय, पंकज त्रिपाठी, राम कृपाल यादव, शिवम कसौधन, सत्यम राम निषाद, राजेश पांडेय, अखिलेश यादव, तुलसीराम, संजय सोनकर, नियाज़ अहमद, विजय साहनी, दिनेश चौरसिया, विजय जायसवाल, राम सजन यादव, बिंदू लाल, यशराज, वीरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, राकेश्याम जायसवाल, संजय कसौधन, प्रिंस सहित तमाम लोग मौजूद रहे।