
बस्ती (बनकटी)। विकासखंड बनकटी के बेहिल नाथ शिव मंदिर पर शुक्रवार को पाकरडाड़ ग्राम सभा के पूर्व प्रधान आशुतोष यादव उर्फ दीवान यादव द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन कराया गया। पूजन आचार्य विद्याधर दुबे के वैदिक मंत्रोच्चार व विधिविधान के साथ सम्पन्न हुआ।
रुद्राभिषेक के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। सावन माह के अवसर पर बेहिल नाथ शिव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनता जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक अर्पित कर रहे हैं।
इस अवसर पर आचार्य विद्याधर दुबे ने कहा कि सावन माह में रुद्राभिषेक करवाने से भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएँ अवश्य पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा, “शिव ही इस धरा के पालक हैं और शिव ही विनाशक भी। ब्रह्मा को सृष्टि का रचयिता, विष्णु को पालक तथा शिव को संहारक माना गया है।”
कार्यक्रम में भावी जिला पंचायत प्रत्याशी उमेश चंद्र यादव, मिथुन, मुकेश कुमार शर्मा, अनंत राम यादव, अनिल द्विवेदी, अशोक सिंह, विशाल गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमरेन्द्र यादव, गुड्डू यादव, अनमोल श्रीवास्तव, विशाल सिंह, शिव प्रताप सिंह, पीहू श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।