
बस्ती। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान के तहत जनजागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाने के लिए अनिल दुबे एवं जया दुबे को मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान ए.एन.एम.टी.सी सभागार में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया।
रेडियो स्टेशन के माध्यम से अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को जनसामान्य तक पहुँचाने, नियमित रूप से कार्यक्रम प्रसारित करने और समाज को रोगों के प्रति जागरूक करने में निभाई गई सराहनीय भूमिका को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जनसंचार के माध्यम से स्वास्थ्य संदेशों का प्रचार-प्रसार अत्यंत प्रभावशाली होता है और इस दिशा में किसान रेडियो की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है।