बस्ती। चक्रवर्ती सम्राट महाराज सुहेलदेव राजभर की 1017वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सदर विकास खंड के भुवनी गांव में सादगी एवं उल्लास के साथ जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चतुर्भुजी पांडेय, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत द्वितीय के भावी प्रत्याशी उमेश यादव ‘मिथुन’ तथा ग्राम प्रधान पति सुदामा यादव ने महाराज सुहेलदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने महाराज सुहेलदेव के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महाराज सुहेलदेव राजभर शौर्य, वीरता और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उनका जीवन समाज को एकजुट होकर अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में संजय राजभर, टिम्मल राजभर, सनोज, बबलू यादव, विक्की राजभर, घनश्याम यादव, सोनू राजभर, अनुज यादव, सदरे आलम, मोनू गुप्ता, पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
