
•देश को शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने को संकल्पित भाजपा —विधायक अंकुर राज तिवारी
•भारत अब आत्मनिर्भर और वैश्विक मंच पर मजबूत बनकर उभरा है — पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल
•भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसकी विचारधारा राष्ट्र निर्माण की भावना से ओतप्रोत है — पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र
•सक्रिय सदस्य व कार्यकर्ताओं को विधायक अंकुर राज तिवारी ने अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित
–के के मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। विगत दिवस भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद के 313 खलीलाबाद विधान में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के नेतृत्व में सक्रिय सदस्य सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम खलीलाबाद विधान सभा के विधायक अंकुर राज तिवारी पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, राकेश मिश्रा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, जिला कार्यक्रम संयोजक आदित्य यादव, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, डॉ0 मनोज पाण्डेय,प्रदीप सिंह, बनर्जी अग्रहरि, अर्जुन राय,डॉ0 संजीव श्रीवास्तव, किरण प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी,विवेकानंद वर्मा, मंडल अध्यक्ष राम नैन शर्मा, कन्हैया यादव, भगवान दास यादव, नरेंद्र सिंह, सुधांशु सिंह की उपस्थिति में शहर के उत्सव मैरिज हॉल में कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेहदावल के पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने केंद्र सरकार की 11 वर्षों की यात्रा और उपलब्धियां पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने न केवल कश्मीर में आतंक के बीज को समाप्त किया, बल्कि जनधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत और उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं से आम जनमानस को सीधे लाभ पहुंचाया है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत अब आत्मनिर्भर और वैश्विक मंच पर मजबूत बनकर उभरा है। पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र ने पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और विस्तार की दिशा में किया जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा भाजपा का हर चुनाव एक युद्ध है जिसमें कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी हर बार विजय शिखर की ओर बढ़ती है। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसकी विचारधारा राष्ट्र निर्माण की भावना से ओतप्रोत है।
जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि भाजपा ने देश की राजनीति में मूलभूत परिवर्तन लाए हैं। आपातकाल के समय कांग्रेस के तानाशाही रवैये का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र को मजबूत करते हुए देश को देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाकर वैश्विक पटल पर भारत का मान बढ़ाया है।
सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकप्रिय सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ता की कार्यों के बदौलत 1980 में बनी भाजपा आज करोड़ों सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक पर रोक, हज सब्सिडी की खात्मा, कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति से लेकर वक्फ बोर्ड को नया कानून का गठन किया गया। पिछले 11 वर्षों में पार्टी संगठन को निचले स्तर से शीर्ष तक लगातार मजबूत किया है।
श्री तिवारी ने बताया कि बेटियों की शादी के लिए सहायता राशि बढ़कर 1 लाख रुपये हो गई है। मुफ्त राशन और आयुष्मान योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने सक्रिय सदस्य, कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिरुद्ध निषाद ने किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।