रिपोर्ट : अभिनव अग्रवाल।
झालू। नगर मे गोलबाग स्थित एक रेस्टोरेंट में झालू मंडल अध्यक्ष चिंकी गुप्ता के नेतृत्व में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व जिला महामंत्री एवं तिरंगा यात्रा के झालू मंडल के मंडल संयोजक विकास अग्रवाल रहे। साथ ही भाजपा के सेक्टर संयोजक, बुथ अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

शुक्रवार की शाम कस्बा झालू मे गोलबाग स्थित एक रेस्टोरेंट में झालू मंडल अध्यक्ष चिंकी गुप्ता के नेतृत्व में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चिंकी गुप्ता व संचालन सोनू प्रधान ने कि। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की टीम गठित की गई।
मुख्य अतिथि विकास अग्रवाल ने कहा कि हमें इस अभियान के अंतर्गत पार्टी द्वारा सौंपे गए सभी दायित्व को मुख्य रूप से निभाना है। उन्होंने तिरंगा अभियान के लिए सभी जरूरी दिशा निर्देश पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए।
मंडल अध्यक्ष चिंकी गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, एकता और संगठन का प्रतीक है।
पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित चौधरी ने अपने भाषण में कार्यकर्ताओं में जोश भरा तथा पूरे जोश के साथ कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में जुट जाने का आह्वाहन किया।
भाजपा नेता शिवम् एडवोकेट ने कहा कि हमारा देश सर्वोपरि है, उन्होंने अमेरिका से आयात करके आई वस्तुओं का उपयोग न करने की सलाह दी।बैठक में भारतीय जनता पार्टी की टीम, सेक्टर संयोजक, बुथ अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
