बस्ती। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महादेवा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी बृजेश कुमार आर्य को कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष सांसद तनुज पुनिया ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर बृजेश कुमार आर्य ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है पूरा प्रयास होगा कि उसका निष्ठा से पालन करने के साथ ही उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति, दलितों पर हो रहे जुल्म, अत्याचार के मामलों को प्रमुखता से उठाने के साथ ही उन्हें न्याय दिलाया जाय। कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों, गरीबों पर अत्याचार बढे हैं और थाना, तहसील, अस्पतालों में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसे लेकर जमीनी धरातल पर प्रयास किये जायेंगे।
बृजेश कुमार आर्य को कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, देवेंद्र श्रीवास्तव, अनिल भारती, डॉ आलोक रंजन, चंद्रशेखर वर्मा, शोभित चौधरी, वाहिद सिद्दीकी, अमर बहादुर तप्पे शुक्ला, पप्पू चौधरी, बबलू पाण्डेय, राकेश मणि त्रिपाठी, नवीन कन्नौजिया, मुकेश कन्नौजिया, अंकित कुमार, रामकुमार सोनकर, अलीम अख्तर के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
