👉 मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान जी की उपस्थिति में आयोजित हुआ धनघटा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस।
👉 जनता की शिकायतों का निस्तारण मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता-मा0 विधायक धनघटा।
👉 समस्त अधिकारी अपने विभाग से संबंधित प्रकरणों/संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करें निस्तारण – डीएम।
👉 सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें सभी थानाध्यक्ष-एसपी।
👉 संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनपद के तीनों तहसीलों में कुल 133 फरियादियों के विभिन्न मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्रों की हुई सुनवाई, 22 प्रकरणों का कराया गया तत्काल निस्तारण, 14 मामलों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण हेतु भेजी गई टीम।
के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुला कर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवाद/अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने पर जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
मेहदावल तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 56 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से जिलाधिकारी द्वारा 12 प्रार्थना पत्रों का संबंधित राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभागीय अधिकारियों से प्रकरण की विस्तृत जानकारी लेते हुए तत्काल निस्तारित करवाया गया। जिलाधिकारी द्वारा 07 प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की टीम भेजी गई। शेष प्रकरणों को जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए तत्काल कार्यवाही कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गए।
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा किया गया। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय मिल सके।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप जिलाधिकारी मेंहदावल संजीव राय, तहसीलदार मेंहदावल अल्पिका वर्मा सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान जी व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में संपन्न हुई।
आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित मा0 विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान ने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति शासन बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाये।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न मामलों से सम्बंधित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, जमीन की पैमाईश, अतिक्रमण, वरासत एवं खतौनी में किसी भी प्रकार के त्रृटियों से सम्बंधित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सम्बंधित कर्मचारी के साथ मौके की जांच कर एवं उभय पक्षों की बात को सुनते हुए नियमानुसार निस्तारित कराया जाए।
तहसील धनघटा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 32 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मौके पर 04 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करवाते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया। सीडीओ के निर्देशानुसार 03 प्रार्थना पत्रों के सापेक्ष प्रकरणों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करने हेतु टीम भेजी गई।
इस अवसर उप जिलाधिकारी धनघटा डा0 सुनील कुमार, नायब तहसीलदार धनघटा हरे राम सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में तहसील खलीलाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
अपर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित विभिन्न मामलों को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में आवश्यकतानुसार स्थलीय जांच की जाए तथा दोनों पक्षों की पूरी बात को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित की जाए।
तहसील खलीलाबाद में कुल 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराते हुए अपर जिलाधिकारी द्वारा शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया तथा 04 प्रकरणों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करने हेतु टीम भेजने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरूण कुमार, तहसीलदार आनन्द कुमार ओझा सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
