रिपोर्ट : अभिनव अग्रवाल।
नजीबाबाद। महाकाल भक्त मंडल के तत्वाधान में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित आयुष कौशिक के निधन पर शोक जताया गया। महाकाल भक्त मंडल के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की और भगवान आशुतोष से यह भी प्रार्थना की भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।
बताते चलें कि प्रतिवर्ष श्रावण मास में महाकाल भक्त मंडल के बैनर तले होने वाले रुद्राभिषेक का प्रारंभ पंडित आयुष कौशिक जी द्वारा किया गया था। लगातार तीन वर्ष तक पंडित आयुष कौशिक द्वारा महाकाल भक्त मंडल के बैनर तले श्रावण मास में ब्रह्म मुहूर्त में रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया था। वह बहुत ही भक्ति भाव से अपने यजमानों की पूजा अर्चना संपन्न कराते थे।
शोकसभा में सौरभ कुमार, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, देवेंद्र प्रजापति, प्रदीप कुमार, आयुष्मान चंद्रा, सागर, ऋषभ, अमित चौहान, आकाश भटनागर, हर्ष शर्मा, हरि ओम आदि रहे।
