
•दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को भाजपा कर रही खत्म: अभिषेक सिंह राणा
सुल्तानपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व जिला कॉर्डिनेटर अर्जुन पासी की उपस्थिति में कुड़वार ब्लाक के ग्राम हरखपुर पंचायत भवन स्थित बाग मे संविधान बचाओ सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व कोऑर्डिनेटर अर्जुन पासी, किसान कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश सिंह समेत अन्य नेताओं ने शिरकत किया। संविधान बचाओ सम्मेलन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आम नागरिकों में जागरूकता फैलाना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं का राजनीतिकरण कर रही है। वह दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को खत्म करने की कोशिश में जुटी है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
एआईसीसी एवं पूर्व वि. सभा प्रत्याशी फिरोज अहमद ने कहा कि भाजपा संविधान विरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रही है हम सब कुछ संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहने की आवश्यकता है।
संविधान बचाओ सम्मेलन में कादीपुर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निकलेश सरोज, योगेश सिंह, राजेश तिवारी, मनोज तिवारी प्रधान, अनिल मिश्र, इंतजार अहमद पिंटो, हौशिला भीम, जयप्रकाश पाठक, नंदलाल मौर्य, उस्मान खान, इमरान अहमद मोनू, राजकुमार शर्मा, अतिउल्ला अंसारी जमीदार यादव, अनवर अंसारी, काली पाठक, शीतला साहू, रामचन्द्र मिश्र, सिराज अहमद खान मनीष तिवारी आदि लोग मौजूद रहें।