बस्ती। राजमिस्त्री को धमकाकर उसके साथ 40 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामला दावरपारा गांव का है। राजगीर मिस्त्री प्रवेश चौहान को ठगों ने फोन कर उनपर संगीन धाराओं में मुकदमा करने की धमकी देकर फोन पे से 40 हजार रुपये ऐंठ लिए। जब पीड़ित ने घटना आप बीती स्वजन को बताई तो घर वाले बैंक हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर खाते को लाक करा दिया।
पीड़ित ने बताया कि ठगने फोन कर कहा कि तुम मोबाइल पर गंदी वीडियो देखते हो। तुम्हारे विरूद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हैं। घर पर पुलिस गिरफ्तार करने जा रही हैं। यह सुनकर राजगीर मिस्त्री डर से सहम गया। ठग ने मुकदमा से बचने के लिए पैसे डिमांड किया। जिस पर पीड़ित ने अपने फोन पे से पहली बार 2000, दूसरी बार 5000, तीसरी बार 500, चौथी बार 2000, पांचवीं बार 14000, तथा छठी बार 148000 व सातवें बार 1700 सहित कुल 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया।
