
बस्ती। शनिवार को प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नये सत्र की बैठक अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय और संरक्षक प्रकाश चन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रेस क्लब को अत्याधुनिक सुविधाओं से विकसित करने, सदस्यता के पुनरीक्षण, स्वास्थ्य शिविर, बीमा सुविधा, पत्रकारिता पर कार्यशाला, पत्रकार कल्याण कोष आदि पर विचार किया गया।
अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से रचनात्मक लक्ष्य पूरे किये जायेंगे।बैठक में महामंत्री महेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष अमित सिंह, सम्प्रेक्षक बशिष्ठ पाण्डेय, कार्यकारिणी सदस्य विपिन बिहारी त्रिपाठी, राघवेन्द्र मिश्र ‘पट्टू’ जिशान हैदर रिजवी, संजय विश्वकर्मा, राजेन्द्र तिवारी उपाध्याय, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेश पाण्डेय शामिल रहे।
——————————————-