
•रेड व यलो जोन में चलेंगे 300-300 ई रिक्शा।
•15 अप्रैल से निर्धारित रूट रेड व यलो जोन से ही चलेगा ई रिक्शा।
बस्ती। ई-रिक्शा के रूट निर्धारण के लिए पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में लकी ड्रा के जरिए रूट का निर्धारण किया गया। यातायात पुलिस की ओर से ई-रिक्शा चालकों के बीच रूट आवंटन के लिए लकी ड्रा का शुभारंभ सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने किया।
इस मौके यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी की मौजूदगी में रेड जोन व यलो के लिए पहले चरण में कुल 625 ई रिक्शा चालकों का रूट तय कर दिया गया।
सीओ ने कहा कि यह आमतौर पर तब किया जाता है जब रूट की संख्या सीमित होती है और चालकों की संख्या अधिक होती है। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए लकी ड्रा का सहारा लिया गया है।प्रत्येक रूट के लिए विशिष्ट रंग और नंबर आवंटित किए गए हैं। पहले सभी इच्छुक ई-रिक्शा चालकों को पहले पंजीकरण कराया गया।
पंजीकृत चालकों के नाम या नंबर ड्रा में शामिल किए गए। रैंडम चयन के आधार पर रूट आवंटित किया गया। ड्रा के बाद, चालकों को उनके आवंटित रूट के लिए परमिट प्रदान किया गया। अब इसके बिना रिक्शा संचालन अवैध माना जाएगा।