— के. के. मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। आगामी 2026 में होने वाले स्थानीय निकाय जिला पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 16 से संभावित प्रत्याशी महेंद्र प्रताप यादव ने 24 दिसंबर 2025 को ग्राम मधुबन में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने देवतुल्य जनता से मुलाकात कर सहयोग, समर्थन एवं आशीर्वाद की अपील की।
महेंद्र प्रताप यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद उनके साथ रहा तो वे निरंतर जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगे और वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा।
उल्लेखनीय है कि महेंद्र प्रताप यादव पूर्व में छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनका राजनीतिक जीवन सदैव सामाजिक सरोकारों और जनसेवा से जुड़ा रहा है। इसी सेवा भावना और जनता के विश्वास के सहारे वे वर्ष 2026 में जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 16 से प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
