
केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा जनपद में संभावित बाढ़ प्रभावित एरिया सर्किल धनघटा के MBD बांध का अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज अजय कुमार एवं अधिशाषी अभियंता अक्षय कुमार के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया।



निरीक्षण के दौरान ड्रेनेज खंड के आधिकारी द्वारा बताया गया की MBD बँधा 21.400 मीटर का है जो अपने जनपद में गोरखपुर व बस्ती की सीमा से जुड़ा है। जिसमें 11.100 मीटर बँधा अति सवेदशील है जिसका कार्य 15 जून से पहले कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा रामपुर, मकड़ूपुर कमरिया घाट निरीक्षण किया गया। ड्रेनेज के आधिकारीयों ने जिलाधिकारी कों अवगत कराया की बँधा पर मिट्टी की पटाई हों चुकी है। एक सीमेंटेड पीच का कार्य किये जाने के बाद बोल्डर /पथर जाली लगाया जायेगा।
जिलाधिकारी ने अपूर्ण कार्य को शीघ्र ही पूर्ण कार्य करते हुए कार्य की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।