
बस्ती। “आपरेशन साथ-साथ” के तहत महिला थाना पुलिस द्वारा टूटते परिवारों को जोड़ने की एक पहल के तहत आज गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह द्वारा पति-पत्नी के 03 जोडे को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया।


जिनमें 1. राधिका पत्नी राम आशीष निवासी महेश्वरपुर थाना घनघटा जनपद संत कबीर नगर, 2. मनीषा पत्नी रवि यादव निवासी हथीनास थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती तथा 3. सबीना खातून पत्नी अफरोज निवासी अमानाबाद थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती; के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे, अभी तक दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे। किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।