के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितम्बर) से गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और जनजागरूकता की भावना को मजबूत करना है।



सम्मेलन में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने सराहना व्यक्त की।
अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा और समर्पण की मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रहा है। जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि सेवा को जनांदोलन बनाना है।
विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र ने सेवा पखवाड़ा अभियान को समाज में परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी प्रधानमंत्री की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन दीपू सिंह ने किया। संयोजन की जिम्मेदारी ज्ञानेन्द्र मिश्र और गौरव निषाद ने निभाई। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और जोश का माहौल रहा।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय मंचासीन रहे। जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक अंकुर राज तिवारी, गणेश चौहान, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, राकेश मिश्र, जिला महामंत्री गणेश पांडेय,विनोद पांडेय, एवं अनिरुद्ध निषाद भी मंच पर व कार्यक्रम मे आये वरिष्ठ जन श्रवण अग्रहरि संजीव श्रीवास्तव अमित जैन विनीत चढ़ा पवन जायसवाल हरिलाल गुप्ता विजय जायसवाल कन्हैया लाल वर्मा डॉ एके सिन्हा डॉक्टर सोनी सिंह सर्वदानंद पांडे उपस्थित रहे।
