गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 14048/14047 दिल्ली-सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के कानुपर सेन्ट्रल स्टेशन पर ठहराव समय में 05 मिनट की बढ़ोत्तरी किये जाने के फलस्वरूप कानपुर
स्टेशन पर इस गाड़ी के आने एवं जाने के समय में निम्नवत परिवर्तन किया गया है।
दिल्ली से 23 अगस्त, 2025 से चलने वाली 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर 20.00 बजे पहुँचकर 20.10 बजे छूटेगी।
इसी प्रकार वापसी यात्रा में सीतामढ़ी से 24 अगस्त, 2025 से चलने वाली 14047 सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर 13.40 बजे पहुँचकर 13.50 बजे छूटेगी।
