
बस्ती। पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल की जेल से रिहाई के लिये रविवार को उनके समर्थकों ने बैड़वा समय माता मंदिर में हवन यज्ञ के साथ विशेष पूजा अर्चना किया।

ज्ञात रहे कि वर्ष 2003 में विधान परिषद चुनाव में मतगणना के दौरान मतदान प्रक्रिया को लेकर हुए विवाद के प्रकरण में एम.पी. एम.एल. कोर्ट ने पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के साथ ही पूर्व प्रमुख त्रयम्बक पाठक, महेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, मो. इरफान को जेल भेज दिया गया है।
पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल की गिरफ्तारी को लेकर उनके समर्थकों में बेचैनी है और वे हवन, यज्ञ आदि के द्वारा ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि उन्हें रिहाई मिले।
बैड़वा समय माता मंदिर में हवन, यज्ञ, विशेष पूजा के दौरान महेश सिंह, भोला सिंह, मनोज सिंह, विकास शर्मा, मोनू पाठक,बब्लू सिंह, रणजीत यादव, उमेश ठाकुर, मंटू तिवारी, प्रिंस जायसवाल प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य, विपिन जायसवाल, दिनेश कुमार, अतुल यादव, परवेज कुमार, सचिन पाण्डेय, महेंद्र यादव, विशाल गुप्ता,भानु सिंह, बलवंत सिंह,शैंकी श्रीवास्तव, अनूप जायसवाल, मनीष चौधरी, आशीष चौधरी, अवधेश पाठक , संजय चौबे, रफीक,अभय सिंह,संजू सिंह, विष्णु जायसवाल, विकास सिंह, सुनील पाण्डेय, विकास सिंह, शिव कुमार सिंह, सोनू सिंह, बलवन्त सिंह, विक्की सिंह, मनीष मोदनवाल, दिनेश कुमार, आशीष चौधरी, भानु प्रताप सिंह, रफीक आदि शामिल रहे।
—————————————————–
विश्व हिन्दू महासंघ का विस्तार, शिव सेना छोड़ जिला प्रभारी बने प्रमोद पाण्डेय
बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह राणा की संस्तुति पर शिवसेना के जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय जी को विश्व हिन्दू महासंघ के जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा है। इसी कड़ी में जिला प्रभारी विन्दु गोपाल त्रिपाठी को सहमंडल प्रभारी बस्ती मंडल, जिला उपाध्यक्ष बिपिन सिंह, अजय मिश्र को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
अमहट घाट के निकट सिद्धेश्वर मंदिर के परिसर में आयोजित पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे जाने के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री अधिवक्ता प्रकोष्ठ कुलदीप मिश्रा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी , राकेश सिंह, बालकृष्ण सिंह, अर्पण श्रीवास्तव, उपेंद्र सिंह, बाबा जय प्रकाश दास, सौरभ चतुर्वेदी, शिवम पाण्डेय, जमुना प्रसाद, अमरजीत यादव, रूप नरायन गौड़, के साथ ही विश्व हिन्दू महासंघ के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।