
बस्ती। बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान को उनके पुण्य तिथि पर याद किया गया। बादशाह काम्पलेक्स में आयोजित कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पाटी जिलाध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने कहा कि रामविलास पासवान सच्चे अर्थों में जन नेता थे। उन्होने गरीबों, मजलूमों का जीवन स्तर सुधारने में कई कदम उठाये। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
कहा कि रामविलास पासवान ने 6 प्रधानमंत्रियो के साथ कार्य किया , वे दलित नेता होने के साथ-साथ एक रहमदिल और अच्छे इंसान थे। राम विलास पासवान को नमन करने वालों में मुख्य रूप सें सौरभ यादव, दीपेंद्र सिंह एडवोकेट, अभिषेक सिंह,केसरी नरायन तिवारी, लाडले हैदर रिजवी, राजेंद्र सिंह राजावत, विष्णु प्रसाद भट्ट एडवोकेट,महेश, ईश्वर चंद्र व बबीता आदि शामिल थे।