
बस्ती। बिजली उपभोक्ता अपनी समस्या को दूर कराने के लिए पावर हाउस तो कभी अभियंताओं के चक्कर काटते हैं। उपभोक्ता कभी बिल की गड़बड़ी, तो कभी मीटर की समस्या के अलावा बिजली कटौती से जूझते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो, इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन प्रबंध ने एक फोरम का गठन किया है।
उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के दिशा निर्देशन में यूपीईआरसी (उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम) का गठन किया गया है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या का निदान जिले स्तर पर गठित फोरम द्वारा किया जाएगा। इस फोरम का ई-मेल आईडी- se.basti@puvvnl.in तथा फोन नंबर 05542- 282638 पता, जिला उपभोक्ता निवारण फोरम विद्युत वितरण मंडल- बस्ती हैं। यह फोरम क्रियाशील रखा गया है। विद्युत उपभोक्ता अपनी समस्या यहां दर्ज करा सकते हैं।